छत्तीसगढ़

CG : गुरुकुल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है…

कवर्धा । गुरुकुल पब्लिक स्कूल, कवर्धा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रही है। शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं में भी गुरुकुल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

इसी कड़ी में कबीरधाम शहर प्राइवेट स्कूल संघ के तत्वावधान में छीरपानी कॉलोनी मैदान, कवर्धा में 10 से 11 जनवरी तक इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल, श्रीरामकृष्ण पब्लिक स्कूल, गुरुकुल पब्लिक स्कूल, अभ्युदय स्कूल, अशोका पब्लिक स्कूल, संस्कार पब्लिक स्कूल, आदर्श विद्या मंदिर एवं रामकृष्ण पब्लिक स्कूल रवेली सहित कुल आठ टीमों ने भाग लिया।

टूर्नामेंट में गुरुकुल पब्लिक स्कूल ने अपनी अपराजेय छवि को बरकरार रखते हुए शानदार प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल मुकाबले में गुरुकुल ने अशोका पब्लिक स्कूल को 4 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में श्रीरामकृष्ण पब्लिक स्कूल, कवर्धा ने 8 ओवर में 85 रन बनाए। जवाब में गुरुकुल पब्लिक स्कूल की टीम ने मात्र 4.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के चार मैचों में से तीसरे एवं चौथे मैच में गुरुकुल के खिलाड़ी प्रथम चंद्रवंशी एवं विवेक नेताम को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया गया।

गुरुकुल पब्लिक स्कूल की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य, संचालन समिति के अध्यक्ष एवं अन्य निदेशकगणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी प्रकार विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

kgnews

Recent Posts

रायपुर : समाधान शिविर कुटरु में उमड़ा जनसैलाब- तपती धूप में भी दिखा शासकीय योजनाओं के प्रति ग्रामीणों का भारी उत्साह

रायपुर : समाधान शिविर कुटरु में उमड़ा जनसैलाब- तपती धूप में भी दिखा शासकीय योजनाओं के प्रति ग्रामीणों का भारी उत्साह

रायपुर : समाधान शिविर कुटरु में उमड़ा जनसैलाब- तपती धूप में भी दिखा शासकीय योजनाओं…

30 minutes ago
रायपुर : सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव

रायपुर : सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव

रायपुर : सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव…

40 minutes ago
वक्फ संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने का कार्य ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

वक्फ संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने का कार्य ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

वक्फ संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने का कार्य ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ.यादव मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड, देश…

1 hour ago
बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता भारतः रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार

बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता भारतः रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार

बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता भारतः रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार गति शक्ति और आत्मनिर्भर…

1 hour ago
डिजिटल दीदी पूनम खेल-खेल में संवार रही नौनिहालों का भविष्य

डिजिटल दीदी पूनम खेल-खेल में संवार रही नौनिहालों का भविष्य

डिजिटल दीदी पूनम खेल-खेल में संवार रही नौनिहालों का भविष्य भोपाल  डिजिटल प्लेटफॉर्म का सही…

1 hour ago
ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क

ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क

ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क  दूरस्थ गांवों…

2 hours ago