बिलासपुर में गैरेज संचालक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। बीमा कंपनी के अधिकारी बनकर ठगों ने उसे झांसा दिया और उसका प्लान डी-एक्टिवेट करने का झांसा देकर ओटीपी नंबर ले लिया। फिर उसके खाते से डेढ़ लाख रुपए पार कर दिया। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।
सकरी के साहू मोहल्ला निवासी आशीष कुमार साहू कार गैरेज व वाशिंग सेंटर चलाता है। उसने अपनी पत्नी के नाम पर क्रेडिट कार्ड लिया है। करीब 10 दिन पहले 20 जनवरी की शाम उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने बताया कि अपने आप को बीमा कंपनी का अधिकारी बताया और बोला कि उनकी पत्नी का क्रेडिट कार्ड पर इंश्योरेंस प्लान एक्टिवेट है। इस पर आशीष ने उसे डी-एक्टिवेट करने के लिए कहा। तब कथित अधिकारी ने कस्टमर केयर पर कंप्लेन भेजने की बात कही। फिर कुछ देर बाद ही उनके मोबाइल पर दूसरे नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने दो इंश्योरेंस प्लान को डी-एक्टिवेट करने के लिए पूछा। आशीष के हां कहने पर उनसे ओटीपी मांगा गया। दो बार अलग-अलग ओटीपी पूछकर ठग ने उसके खाते से एक लाख 49 हजार 352 रुपए पार कर दिया।
इसके कुछ समय बाद ही आशीष के मोबाइल पर उसके बैंक खाते से रुपए कटने का मैसेज आया, तब उसे ठगी का पता चला। यह जानकर धोखाधड़ी के शिकार आशीष के होश उड़ गए। वह तत्काल मामले की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा। जिस पर पुलिसकर्मियों ने उसे लिखित शिकायत करने के लिए कहा। उसकी शिकायत पर पुलिस ने धोखाधडी का केस दर्ज कर लिया है।
Related Articles
भोपाल प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध, बैतूल जिले की भैंसदेही तहसील…
रायपुर लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों, मैदानी…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सक्ती जिला कार्यालय में आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मां नर्मदा प्रदेश की 33 प्रतिशत…
भोपाल मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड भोपाल द्वारा मानव संसाधन सुदृढ़ीकरण एवं युवाओं…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर…