छत्तीसगढ़

CG : गोदाम में बड़ी डकैती, 9 बदमाश गिरफ्तार

सूरजपुर विश्रामपुर इलाके में एसईसीएल के गोदाम में हुई सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर डकैती के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिक सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। आरोपियों के पास से घटना में उपयोग किए गए पिकअप वाहन और हथियार भी जब्त किया गया है। जब्त किए गए सामान की कीमत लगभग दो लाख रुपए बताई जा रही है। दरअसल 16 दिसंबर को एसईसीएल के गोदाम में लगभग 10 लोग हथियार से लैस होकर पहुंचे और वहां के गार्ड को बंधक बनाकर गोदाम में रखें 20 किलो के बट चुरा कर ले गए थे। इसके बाद एसईसीएल प्रबंधन के द्वारा विश्रामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस मैं सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। जिसमें कुछ आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस ने उन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया और उनके निशानदेही पर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही उनके पास से घटना में उपयोग किए गए पिकअप वाहन और हथियार को भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन नाबालिक बताए जा रहे हैं, जबकि अभी भी एक आरोपी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। फिलहाल सभी आरोपियों पर डकैती का मामला दर्ज कर न्यायिक रियासत में भेज दिया गया है।

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

6 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

6 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

7 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

7 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

7 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

7 hours ago