CG : गोबरी नदी पर बना पुल हुआ जर्जर, आवाजाही करने से डर रहे ग्रामीण

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में अब मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है. लगातार हो रही बारिश से सूरजपुर में गोबरी नदी पर बना पुल पूरी तरह जर्जर हो चुका है. बारिश के चलते इसका बाउंड्री वाल भी टूटकर गिर गया. पुल में दरारें और धंसाव साफ नजर आ रहे हैं. इसके गिरने की आशंका बढ़ गई है. हालात इतने खराब हैं कि ग्रामीण डर के साए में आवाजाही कर रहे हैं.

बता दें, 2005 में तात्कालीन सीएम डॉ. रमन सिंह द्वारा इस पुल का लोकार्पण किया गया था. लेकिन अब 20 साल में यह पुल पूरी तरह जर्जर हो चुका है. करोड़ों रुपये की लागत से बना यह पुल ग्राम शिवप्रसाद नगर, डबरीपारा, भंवराही, बांसापारा समेत कई गांवों को सूरजपुर जिला मुख्यालय से जोड़ता है. ऐसे में इस कमजोर पुल के टूटने से लोगों के दुर्घटना के शिकार होने की संभावना है. साथ ही गांवों से सड़क संपर्क टूट सकता है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है.

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में बच्चों की पढ़ाई, खेती-बाड़ी और जरूरी कामकाज के लिए भी इसी पुल पर निर्भर रहना मजबूरी है. लेकिन पुल की जर्जर हालत के कारण हर वक्त हादसे का डर बना हुआ है.

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके.

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

भोपाल  गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…

5 hours ago
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

रायपुर  संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…

5 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

5 hours ago
राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…

5 hours ago
सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…

5 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

5 hours ago