दंतेवाड़ा। जिले में आंगनबाड़ी में गोभी की सब्जी समेत अन्य खाना खाने के बाद 7 ग्रामीण बीमार हो गए हैं। इनमें एक 2 साल की एक बच्ची भी है। बताया जा रहा है सभी को अचानक पेट में दर्द हुआ। उल्टी-दस्त शुरू हुई जिसके बाद आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दरअसल, यह मामला दंतेवाड़ा के कूपेर गांव का है। एक दिन पहले गांव के आंगनबाड़ी में गोभी की सब्जी बनी थी। जिसे बच्चों ने खाया। जब सब्जी बच गई तो आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता ने आंगनबाड़ी के पास में स्थिति 1-2 घर के ग्रामीणों को सब्जी दे दी। सब्जी खाने के बाद अचानक से ग्रामीणों की तबियत खराब हो गई। पहले 2 साल की बच्ची की तबियत बिगड़ी। इसने आंगनबाड़ी में ही सब्जी खाई थी। जिसके बाद अन्य 6 ग्रामीणों को भी उल्टी-दस्त होनी शुरू हो गई। जिसके बाद परिजनों ने इन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती किया है। इनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। फिलहाल सभी की स्थिति ठीक है।
भोपाल बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…
भोपाल देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…