CG : गो सम्मान आह्वान अभियान को लेकर रायपुर में कल प्रेस कॉन्फ्रेंस …CG : गो सम्मान आह्वान अभियान को लेकर रायपुर में कल प्रेस कॉन्फ्रेंस …

रायपुर। गो सम्मान आह्वान अभियान को लेकर रायपुर में कल 25 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है, सायं 3:00 बजे से 4:00 बजे तक वृंदावन हॉल, सिविल लाइन, रायपुर में एक विशाल प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन होगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में देशभर के साधु-संतों के सान्निध्य में गो सेवक-सेविकाएं, गो पालक, समाजसेवी, समाज प्रमुख, व्यापारी वर्ग, एनजीओ प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। “गो सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) को पूरे भारतवर्ष में एक साथ 5000+ तहसीलों में प्रार्थना पत्र (ज्ञापन) सौंपे जाएंगे। इसी के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य की प्रत्येक तहसील में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर 27 अप्रैल 2026 को राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी

साझा की जाएगी। इस दिन सभी माँ महामाया मंदिर में एकत्रित हो प्रातः 10:00 बजे शांतिपूर्ण भजन-कीर्तन करते हुए तहसील कार्यालय तक यात्रा निकाली जाएगी, जहाँ आम जनमानस द्वारा प्रार्थना पत्र (ज्ञापन) प्रस्तुत किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गो माता को “राष्ट्र माता” का सम्मान दिलाना तथा गो माता एवं गोवंश की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि यह अभियान पूरे भारतवर्ष में एक ही दिन, एक साथ आयोजित किया जा रहा है। यह कोई विरोध-प्रदर्शन नहीं, बल्कि पूर्णतः शांतिपूर्ण, श्रद्धा एवं आस्था से प्रेरित जन-जागरण अभियान है, जिसमें भजन-कीर्तन एवं प्रार्थना के माध्यम से भावनाएं व्यक्त की जाएंगी। इस अभियान की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह भी है कि इसे कोई एक संगठन या व्यक्ति संचालित नहीं कर रहा, बल्कि साधु-संतों के मार्गदर्शन में गो सेवक-सेविकाएं, गो पालक, प्रकृति प्रेमी, समाजसेवी एवं आम जनमानस के सामूहिक सहयोग से यह अभियान संचालित हो रहा है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *