CG : गौरेला निकाय में साफ-सफाई, पानी, प्रकाश व्यवस्था ठीक करने बैठक आयोजित

पार्षदों से सामंजस्य बनाकर व्यवस्था ठीक करने कलेक्टर ने सीएमओ को दिए निर्देश 

गौरेला पेंड्रा मरवाही, नगर पालिका परिषद गौरेला में साफ-सफाई, पानी, प्रकाश एवं नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त करने के संबंध में कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में परिषद के अध्यक्ष मुकेश दुबे एवं उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा सहित सभी वार्डों के पार्षद उपस्थित थे। पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं एवं कमियों से अवगत कराया।

    कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू को पार्षदों से सामंजस्य बनाकर व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को ले कर किसी तरह से वैचारिक मतभेद नहीं होना चाहिए। गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए, आवश्यकता अनुसार टैंकर की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने। उन्होंने कहा कि अधूरे नाली निर्माण के कार्यों को प्राथमिकता से पूंर्ण कराऐं तथा जहां नाली की आवश्यकता है तत्काल टेंडर बुलाकर कार्य पूंर्ण कराऐ। अध्यक्ष मुकेश दुबे ने जर्ज हो चुके विद्युत पोलों को रिप्लेस करने का सुझाव दिया। बैठक में एसडीएम पेण्ड्रारोड विक्रांत अंचल, कार्यपालन अभियंता सीएसपीडीसीएल एनपी सिंह सहित निकाय से अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

19 साल की बताकर दर्ज कराई बेटी की गुमशुदगी, नोएडा में मिलने पर खुला बाल विवाह का राज

19 साल की बताकर दर्ज कराई बेटी की गुमशुदगी, नोएडा में मिलने पर खुला बाल विवाह का राज

ग्वालियर. 15 दिन पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने नोएडा से ढूंढ निकाला। जब…

47 minutes ago
कोरबा में भाजपा नेता पर हमले के आरोपी रज्जाक पर बड़ा एक्शन, जमींदोज हुआ साम्राज्य

कोरबा में भाजपा नेता पर हमले के आरोपी रज्जाक पर बड़ा एक्शन, जमींदोज हुआ साम्राज्य

कोरबा. भाजपा नेता पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम…

57 minutes ago
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कोविड-19 को आधार बनाकर नहीं रोकी जा सकती अनुकंपा नियुक्ति

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कोविड-19 को आधार बनाकर नहीं रोकी जा सकती अनुकंपा नियुक्ति

बिलासपुर. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एन के चन्द्रवंशी की एकलपीठ ने कहा है, कि कोरोना महामारी…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत, महिला गंभीर घायल

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत, महिला गंभीर घायल

बेमेतरा. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दीवार…

2 hours ago
रेलवे कर्मचारियों के अनुकंपा नियुक्ति वालों को मिलेगी पुरानी पेंशन, बड़ा फैसला

रेलवे कर्मचारियों के अनुकंपा नियुक्ति वालों को मिलेगी पुरानी पेंशन, बड़ा फैसला

भोपाल. रेलवे बोर्ड ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने वाले रेल कर्मचारियों और उनके…

2 hours ago
इंदौर-उज्जैन रोड पर बस पलटी, 20 यात्री घायल; शराब के नशे में मिला ड्राइवर

इंदौर-उज्जैन रोड पर बस पलटी, 20 यात्री घायल; शराब के नशे में मिला ड्राइवर

उज्जैन. इंदौर-उज्जैन रोड पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इंदौर से…

3 hours ago