Home » CG : गौवंश के साथ रायगढ़ में नीच हरकत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

CG : गौवंश के साथ रायगढ़ में नीच हरकत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

13/04/2025

रायगढ़। एक अनोखा मामला सामने आया है। जिसमें अज्ञात लोगों ने गायों के पीठ पर गाली-गलौज लिखकर गांव में छोड़ दिया है। जिसके बाद से ग्रामीणों में काफी नाराजगी है और इस तरह की घटना को अंजाम देने वालों का पता ग्रामीण कर रहे हैं। शहर से करीब 4 किमी दूर गोपालपुर गांव में शुकवार को कई गायों को देखा गया, जिसके पीठ में गाली-गलौज लिखा गया था।

इसमें 1 गाय गोपालपुर गांव में रहने वाले सुखलाल यादव व 1 गाय भिखारी यादव का है, लेकिन 2-3 गाय आवारा हैं और सभी के पीठ पर किसी ने गाली-गलौज लिखते हुए अपशब्दो का प्रयोग किया है। जब ग्रामीणों ने इसे देखा तो मामले की जानकारी गांव के सरपंच को भी दिया। इसके बाद से ग्रामीण पता कर रहे हैं कि आखिर यह हरकत किसकी है, लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। कुछ समय पहले भी मवेशियों को लेकर एक घटना यहां घटित हुई थी। जिसमंे आसपास के गांव में ग्रामीणों के फसल को जब गायों ने नुकसान किया था।

तब कुछ गाय को भिखारीमाल गांव की ओर रोक लिया गया था और उन्हें गोपालपुर वापस जाने नहीं दिया गया था। बाद में मामले की शिकायत जब थाना में हुई, तब उन्हें छोड़ा गया था।

Leave a comment