CG : गौशाला संचालन और ‘मेरा परिवार गौव्रती’ अभियान: रायपुर में जुटे प्रदेशभर के संचालक …

रायपुर । राजधानी के पंडरी स्थित संघ कार्यालय में गुरुवार को प्रदेश स्तरीय गौशाला संचालक बैठक आयोजित हुई। इसमें गौ सेवा गतिविधियों को मजबूत करने और 1 मई से शुरू होने वाले ‘मेरा परिवार गौव्रती’ अभियान की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक में गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने, संचालन की चुनौतियों और समाधान पर भी विस्तार से विचार हुआ। प्रदेशभर के गौशाला और गौधाम संचालक इसमें शामिल हुए।

बैठक दोपहर 12:30 से शाम 4:30 बजे तक जागृति मंडल, पंडरी में हुई। इसमें मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) ने गौ सेवा से जुड़े मुद्दों पर उद्बोधन दिया। चर्चा में अक्षय तृतीया (अक्ती) के दिन देशभर में गौ उत्पाद विक्रय दिवस मनाने की तैयारी, भूमि सुपोषण अभियान और समाज के अधिक लोगों को गौशालाओं से जोड़ने जैसे विषय शामिल रहे। साथ ही नई गौशाला शुरू करने की योजना बना रहे लोगों को भी आमंत्रित किया गया। बैठक में प्रांत संघचालक टोपलाल वर्मा और गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेश्वर पटेल विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस बैठक से प्रदेश की गौशालाअें के संचालन में दिखेगा असर
इस बैठक का सीधा असर प्रदेश की गौशालाओं के संचालन पर दिखेगा। ‘मेरा परिवार गौव्रती’ अभियान के जरिए आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने की कोशिश होगी। इससे गौशालाओं को आर्थिक और सामाजिक समर्थन मिलेगा। साथ ही गौ उत्पाद विक्रय दिवस से आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। इसका उद्देश्य गौशालाओं को लंबे समय तक आत्मनिर्भर बनाना है।

क्या है ‘मेरा परिवार गौव्रती’ अभियान
यह अभियान 1 मई से पूरे प्रदेश में शुरू होगा। इसका मकसद हर परिवार को गौ सेवा से जोड़ना है। इसमें लोग नियमित सहयोग, सेवा या गौ उत्पाद उपयोग के जरिए भागीदारी कर सकेंगे। अभियान के जरिए गौशालाओं के लिए स्थायी सहयोग तंत्र तैयार करने की योजना है, ताकि संचालन में आने वाली आर्थिक चुनौतियों को कम किया जा सके।

kgnews

Recent Posts

CG : ईस्ट एण्ड वेस्ट डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर परियोजना …

CG : ईस्ट एण्ड वेस्ट डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर परियोजना …

दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा विगत 03 जून 2026 को जारी आदेश के माध्यम…

6 minutes ago
CG : सिलेंडर ब्लास्ट से दहली एसईसीएल कॉलोनी, डिप्टी मैनेजर की मौत …

CG : सिलेंडर ब्लास्ट से दहली एसईसीएल कॉलोनी, डिप्टी मैनेजर की मौत …

कोरिया । कोरिया जिले में स्थित एसईसीएल चरचा कोलियरी क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए…

9 minutes ago
CG : दंतेवाड़ा में बरामद हुआ हथियारों का जखीरा …

CG : दंतेवाड़ा में बरामद हुआ हथियारों का जखीरा …

दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत लगातार सर्चिंग व नक्सल विरोधी अभियान…

14 minutes ago
CG : कलेक्टर ने 5 आपदा मृतकों के वारिसों के लिए किया 4-4 लाख स्वीकृत …

CG : कलेक्टर ने 5 आपदा मृतकों के वारिसों के लिए किया 4-4 लाख स्वीकृत …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सरकार में आपदा पीड़ितों को लगातार त्वरित…

27 minutes ago
CG : संस्कार शिविर में बच्चे सीख रहे जीवन जीने की कला …

CG : संस्कार शिविर में बच्चे सीख रहे जीवन जीने की कला …

रायपुर । मालवीय रोड स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (लघु तीर्थ) में 1 से…

31 minutes ago
उज्जैन में बनेगी 151 फीट ऊंची भगवान श्रीकृष्ण की विराट प्रतिमा, 220 करोड़ की परियोजना को मिली रफ्तार

उज्जैन में बनेगी 151 फीट ऊंची भगवान श्रीकृष्ण की विराट प्रतिमा, 220 करोड़ की परियोजना को मिली रफ्तार

उज्जैन. उज्जैन, जल्द ही भगवान श्रीकृष्ण की विराट स्वरूप मूर्ति के रूप में देश को…

39 minutes ago