CG : गौ मांस की अवैध बिक्री…

नारायणपुर। जिले के शांतिपूर्ण माने जाने वाले शांति नगर इलाके में गौ मांस की अवैध बिक्री का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्थानीय युवाओं की सतर्कता और त्वरित सूचना पर पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पॉलिथीन में पैक गौ मांस जब्त किया गया है, जिसे बेचने की नीयत से लाया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह अवैध गतिविधि शांति नगर निवासी सोमारू सलाम के घर पर संचालित हो रही थी। पातुर बेड़ा इलाके से दो युवक गौ मांस लेकर वहां पहुंचे थे और बिक्री की तैयारी में थे, तभी मोहल्ले के सतर्क युवाओं ने पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी और संदिग्ध गतिविधि देखकर आरोपियों को पकड़ लिया। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में गौ मांस बरामद हुआ, जिसे पॉलिथीन में पैक कर रखा गया था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गौ हत्या और पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मामला केवल व्यक्तिगत गतिविधि नहीं बल्कि एक संगठित अवैध व्यापार से जुड़ा हो सकता है। लिहाजा, अब पुलिस इस नेटवर्क की कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुट गई है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और गौ तस्करी से जुड़े अन्य संदिग्धों की भी पहचान की जा रही है। स्थानीय नागरिकों और युवाओं की सतर्कता की सराहना करते हुए पुलिस ने कहा है कि ऐसे मामलों में जन सहयोग बेहद महत्वपूर्ण होता है। जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

6 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

6 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

6 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

7 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

7 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

7 hours ago