CG : ग्रामीणजनों के सेवा-संवाद और समाधान के लिए जिला प्रशासन की टीम पहुंचा दूरस्थ वनांचल गांव आमानकान

हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी के साथ ही वृद्धजनों को छड़ी और बच्चों को स्वेटर वितरित किया गया  

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, जिला प्रशासन की विशेष पहल ग्राम जोहार अभियान के तहत कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी और पुलिस अधीक्षक एस आर भगत के साथ जिला प्रशासन की टीम बुधवार को गौरेला विकासखण्ड के बैगा बहुल पंचायत चुकतीपानी के ग्राम आमानकान पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और उन्हें हितग्राहीमूलक विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिए। कलेक्टर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों की मांगों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी उपस्थित हुए। विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई, पात्रता के अनुसार सभी विभागों की हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने नया राशन कार्ड, पृथक राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, शेड निर्माण सहित कई मांगों के निराकरण के लिए मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए।
          कलेक्टर ने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से प्रतिदिन स्कूल भेजें, कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित नहीं रहना चाहिए, यदि घर से स्कूल दूर है, तो छात्रावास-आश्रम सुविधा का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने योजनाओं की जानकारी रखने और अधिक से अधिक लाभ उठाने कहा। कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया तथा ग्रामीणजनों को संविधान दिवस पर सामूहिक रूप से संविधान की उद्देशिका का वाचन कराया गया। जनचौपाल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लोगों का बीपी, शुगर सहित स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार दवा वितरित किया गया। वृद्धजनों को छड़ी और बच्चों को स्वेटर वितरित किया गया। जनचौपाल में आदिम जाति कल्याण, स्वास्थ्य, खाद्य, कृषि, उद्यानिकी, वन, पशुधन, श्रम, पंचायत और राजस्व विभाग के जिला अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से ग्रामीणों को जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, एसडीएम पेण्ड्रारोड विक्रांत अंचल, तहसीलदार शेष नारायण जायसवाल, जनपद सीईओ शुभा मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला, अनुविभाग एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : जिला अस्पताल में 4 घंटे बिजली गुल, टॉर्च की रोशनी में हुआ इलाज …

CG : जिला अस्पताल में 4 घंटे बिजली गुल, टॉर्च की रोशनी में हुआ इलाज …

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में सोमवार सुबह स्वास्थ्य व्यवस्था…

5 minutes ago
CG : 12 सालों में मोदी सरकार ने महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाया – कांग्रेस …

CG : 12 सालों में मोदी सरकार ने महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाया – कांग्रेस …

रायपुर । 12 सालों में मोदी सरकार ने महंगाई बेरोजगारी बढ़ाया। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य…

11 minutes ago
CG : भाजपा के राज में शराब की कालाबाजारी बढ़ी, छत्तीसगढ़ शराब का गढ़ बना – कांग्रेस …

CG : भाजपा के राज में शराब की कालाबाजारी बढ़ी, छत्तीसगढ़ शराब का गढ़ बना – कांग्रेस …

रायपुर । जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, भाजपा सरकार राज्य की…

22 minutes ago
CM विष्णुदेव साय कबीर जयंती महोत्सव में हुए शामिल, बोले- मेरी वाणी और जीवन पर कबीर साहब का गहरा प्रभाव

CM विष्णुदेव साय कबीर जयंती महोत्सव में हुए शामिल, बोले- मेरी वाणी और जीवन पर कबीर साहब का गहरा प्रभाव

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सोनपैरी स्थित असंग देव कबीर आश्रम पहुंचे, जहां…

39 minutes ago
MP Monsoon Update: 40 जिलों में अब तक नहीं पहुंचा मानसून, 38% कम बारिश; उज्जैन-देवास में भारी बारिश का अलर्ट

MP Monsoon Update: 40 जिलों में अब तक नहीं पहुंचा मानसून, 38% कम बारिश; उज्जैन-देवास में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल  मध्यप्रदेश में मानसून की रफ्तार अभी भी धीमी बनी हुई है। प्रदेश के केवल…

47 minutes ago
CG : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं प्रवेश काउंसलिंग 30 जून से …

CG : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं प्रवेश काउंसलिंग 30 जून से …

मुंगेली : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में…

54 minutes ago