बकरी पालन कार्य से जुड़ी 30 उत्कृष्ट महिला सदस्यों को दिया गया तकनीकी, प्रबंधन एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण
महासमुंद , राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना के अंतर्गत जिला महासमुंद में समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उन्हें प्रबंधन एवं उद्यमिता के क्षेत्र में स्थापित करने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हेमंत नंदनवार के मार्गदर्शन में परंपरागत रूप से बकरी पालन कार्य से जुड़ी 30 उत्कृष्ट महिला सदस्यों का चयन कर उन्हें उन्नत तकनीकी, प्रबंधन एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण हेतु दुर्ग जिले के अंजोरा स्थित दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय भेजा गया है। प्रशिक्षण 17 से 19 मार्च तक आयोजित किया गया है।
प्रशिक्षण के दौरान महासमुंद की महिला हितग्राहियों को बकरी पालन की आधुनिक तकनीकों, व्यावसायिक प्रबंधन एवं उद्यमिता कौशल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई। साथ ही महिलाओं ने अनुभवी वैज्ञानिकों एवं प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में क्षेत्र भ्रमण कर वास्तविक गतिविधियों का प्रत्यक्ष अवलोकन भी किया। इस प्रशिक्षण से महिलाएं अपने कार्य में अधिक दक्ष बनेंगी, साथ ही सफल उद्यमी के रूप में स्थापित करते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सुदृढ़ करेंगी।
रायपुर : कहावत है कि जहाँ चाह होती है, वहाँ राह अपने आप बन जाती…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं की दीर्घकालिक स्थिरता और सुचारू संचालन को लेकर…
रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के…
रायपुर : राज्य में मानसून-2026 के दौरान प्रमुख औद्योगिक इकाइयों द्वारा संचालित एवं प्रस्तावित वृक्षारोपण…
रायपुर : जिला खनिज संस्थान न्यास के माध्यम से खनन प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचा,…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में सक्रिय मानसून की झमाझम बारिश से महानदी परियोजना (MRP कॉम्प्लेक्स) के…