CG : ग्रामीण नाराज, पीडीएस चाँवल वितरण को लेकर दो दलों में विवाद…

बिलाईगढ़ । पीडीएस चाँवल वितरण को लेकर ग्राम पंचायत चिचोली और उसके आश्रित ग्राम सलौनी खुर्द में विवाद गहरा गया है। मामला तब बढ़ा जब दो अलग अलग दलों ने चाँवल वितरण को लेकर अपने अपने पक्ष बना लिए और किसी तीसरे व्यक्ति द्वारा दूसरे पंचायत में जबरन वितरण किए जाने की शिकायत अनुविभागीय अधिकारी से की गई। अधिकारी ने दोनों पक्षों को बुलाकर समाधान निकालने की कोशिश की, लेकिन दूसरा दल बैठक में पहुंचा ही नहीं। इस कारण ग्रामीणों में नाराजगी है।

कैसे शुरू हुआ विवाद?
यह विवाद सलौनी खुर्द में दो माह से रुके पीडीएस चाँवल के कारण शुरू हुआ। सलौनी खुर्द के ग्रामीणों का कहना है कि चिचोली के लोग उनके गांव आकर चाँवल लेने से इनकार कर रहे हैं। पहले सलौनी खुर्द के ग्रामीण चिचोली जाकर चाँवल लेते थे, इसलिए अब चिचोली के ग्रामीणों को भी सलौनी खुर्द आना चाहिए। लेकिन आरोप है कि चिचोली के लोग बेवजह विवाद कर रहे हैं और चाँवल लेने नहीं आ रहे।

इसी बीच पप्पू उर्फ तेज साहू नामक व्यक्ति ने बिना अनुमति चिचोली के ग्रामीणों को दूसरे पंचायत क्षेत्र सलिहाघाट में जाकर चाँवल बांट दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह कार्य नियमों के खिलाफ है। शिकायत पर अनुविभागीय अधिकारी ने पप्पू साहू को फटकार लगाई।

उधर चिचोली के ग्रामीणों ने चिचोली में भी चाँवल भंडारण की मांग का आवेदन दिया है, जिस पर अभी कोई तय निर्णय नहीं हुआ है। इसके बावजूद पप्पू द्वारा चाँवल वितरण कर दिया गया।

वर्तमान में अनुविभागीय अधिकारी ने निर्देश दिया है कि फिलहाल पीडीएस चाँवल का वितरण सलौनी खुर्द से ही किया जाएगा।

इस पूरे विवाद को देखते हुए दोनों दलों के बीच बैठकर सामंजस्य बनाने की जरूरत है ताकि तनाव न बढ़े और क्षेत्र में शांति बनी रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : सुकमा जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ

CG : सुकमा जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ

कलेक्टर, एसपी और नगर पालिका अध्यक्ष ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक रायपुर, राष्ट्रीय…

8 minutes ago
CG : कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा के जीवन में आया खुशियों का नया सवेरा

CG : कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा के जीवन में आया खुशियों का नया सवेरा

रायपुर, प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों को पक्के घर…

12 minutes ago
CG : अबूझमाड़ के कुरूसनार में गूंजा ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण

CG : अबूझमाड़ के कुरूसनार में गूंजा ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण

 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीणों के साथ सुना प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन रायपुर , महिला…

34 minutes ago
दुर्ग में 100 साल पुराने DEO कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, जल्द शुरू होगा काम

दुर्ग में 100 साल पुराने DEO कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, जल्द शुरू होगा काम

दुर्ग. दुर्ग जिला मुख्यालय स्थित लगभग 100 वर्ष पुराने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय भवन…

37 minutes ago
अब अधिकारियों को भी लगानी होगी ऑनलाइन हाजिरी, सरकारी स्कूलों में लागू हुआ नया नियम

अब अधिकारियों को भी लगानी होगी ऑनलाइन हाजिरी, सरकारी स्कूलों में लागू हुआ नया नियम

भोपाल. मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने उपस्थिति व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया है।…

47 minutes ago