कोरबा दो लोगों ने सीएसईबी में कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगाने के नाम पर ग्रामीण से 5 लाख 20 हजार रुपए की ठगी की। मामले में पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। उरगा थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू के मुताबिक खैरभांठा (तिलकेजा) निवासी सुखीराम कश्यप (52) की रिपोर्ट पर ठगी का केस दर्ज किया गया है।
इसमें सीएसईबी कॉलोनी निवासी आरती दास और नकटीखार निवासी विवेक सिंह के खिलाफ नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करना बताया है। प्रार्थी के अनुसार 6 लाख में सीएसईबी में कम्प्यूटर ऑपरेटर की स्थाई नौकरी लगवाने का वादा उक्त दोनों लोगों ने किया था।
उनकी बात पर आकर उसने अपने भतीजे डोरेश कुमार को नौकरी दिलाने 6 माह पहले उन्हें 5 लाख 20 हजार रुपए दिए थे, लेकिन कई माह बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। रकम वापस मांगने पर वे प्रार्थी और उसके भतीजे को झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी देते हैं।
रायपुर। राजधानी रायपुर में सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ी घटना हो गई. हाईटेंशन तार…
रायपुर। सरोना राधाकृष्ण मंदिर के पास झपटमारी करने वाला गिरफ्तार हो गया है। प्रार्थिया चंद्रिका…
रायपुर। गांजा के साथ ओडिशा का अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार हो गया है। 03.07.2026 को सूचना…
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित "ऑपरेशन क्लीन हंट" के…
धमतरी। जिले से शनिवार को हृदयविदारक दुर्घटना सामने आई. खेलते-खेलते 5 साल की मासूम ट्रैक्टर…
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें सोलर पैनल असेंबलिंग के…