CG : ग्रामों में विविध गतिविधियों का आयोजन…

सेवा पर्व एवं आदि कर्मयोगी अभियान

महासमुंद । जिला महासमुंद में सेवा पर्व एवं आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत सचिवों, पंचायत प्रतिनिधियों को उन्मुखीकरण के माध्यम से ग्राम विकास योजना बनाने तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसके अलावा अन्य विभागों द्वारा अपने योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।

आज जिले के समस्त विकासखण्डों के चयनित ग्रामों में पशुपालन विभाग द्वारा विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें पशु उपचार, टीकाकरण, बधियाकरण, कृमिनाशक दवा पान कृत्रिम गर्भाधान कार्य संपादित किये गये। पशुपालकों को दुधारू पशुओं को अधिक उत्पादन हेतु संतुलित पशु आहार एवं हरा चारा खिलाने के संबंध में जानकारी दी गई। गौवंशीय एवं भैंस वंशी पशुओं में मादा वत्स प्राप्त करने हेतु कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से सेक्स सॉर्टेड सीमेन का उपयोग अपने पशुओं को गर्भधारण हेतु करने की सलाह दी गई। अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ पशुपालकों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

इसी तरह उद्यानिकी विभाग द्वारा महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम बोड़रा, कुर्राभाठा, सलिहाभाठा, पथर्री, डूमरपाली, बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम भदरसी, बीके बाहरा, भीमखोज, बसना विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बनडबरी, ग्राम कुसमुर, पतेरापाली, पिथौरा अंतर्गत डूमरपाली, धनोरा, सरायपाली अंतर्गत गाम खैरमाल में आंवला, अमरूद, कटहल, जामुन, करौंदा, अशोक, नींबू, बेल, आम, तेजपत्ता, खम्हार एवं सीरिश के 2500 फलदार पौध का वितरण किया गया।

kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

6 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

7 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

7 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

7 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

7 hours ago