कोरिया जिले के विकासखंड सोनहत अंतर्गत वन परिक्षेत्र देवगढ़ के ग्राम दामुज में सुरंग बनाकर अवैध कोयला उत्खनन की घटना को संज्ञान में लेते हुए इस अवैध उत्खनन को रोकने के लिए वन अमला, एसईसीएल एवं पुलिस बल सोनहत द्वारा संयुक्त तत्वाधान में अवैध सुरंगों को बंद करने का विधिवत प्लान तैयार कर 6 मार्च को 4 सुरंगों को चिन्हांकित कर बंद कराया गया है। अपराधियों के खिलाफ जांच जारी है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि आगे कोई अप्रिय घटना घटित न हो। अवैध सुरंगों को बन्द कराने में वनमण्डल कोरिया की ओर से मंगल साय सर्किल फॉरेस्ट ऑफिसर, एस.ई.सी.एल. बैकुण्ठपुर की ओर से धीरेन्द्र सिंह, मैनेजर (सर्वेयर) एवं पुलिस बल सोनहत द्वारा विशेष योगदान दिया गया।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…
भोपाल स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…
रायपुर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…
भोपाल महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…