छत्तीसगढ़

CG : ग्राम पंचायतों में विकसित भारत जी-राम-जी योजना का प्रचार-प्रसार …

श्रमिकों को 125 दिन रोजगार की जानकारी, जनसंवाद से बढ़ी जागरूकता

एमसीबी/ जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायतों में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण अधिनियम-2025 के तहत विकसित भारत जी-राम-जी ( VB G-RAM-G  ) योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण श्रमिकों को योजना की जानकारी देकर अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करना है। योजना के अंतर्गत पंचायत स्तर पर पम्पलेट वितरण कर श्रमिकों तक जानकारी पहुंचाई जा रही है। साथ ही नरेगा कार्य स्थलों पर जनसंवाद के माध्यम से श्रमिकों को यह बताया गया कि अब पूर्व में मिलने वाले 100 दिनों के रोजगार के स्थान पर 125 दिनों तक रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के अवसरों में वृद्धि होगी।


ग्राम पंचायत नारायणपुर, लाई, बुंदेली, बंजी, मुक्तियारपारा सहित अन्य ग्राम पंचायतों में नरेगा के अंतर्गत संचालित आजीविका डबरी निर्माण कार्य एवं नवीन तालाब निर्माण कार्य स्थलों पर यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यस्थलों पर कुल 110 पुरुष एवं 108 महिला श्रमिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों को विकसित भारत जी-राम-जी ( VB G-RAM-G) योजना के अंतर्गत मजदूरी भुगतान की पारदर्शी व्यवस्था, समयबद्ध भुगतान, जनसंवाद एवं जनसहभागिता की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। श्रमिकों को उनके अधिकारों, कार्य प्रणाली एवं सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लाभों से भी अवगत कराया गया।


इस अवसर पर संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, ग्रामीणजन एवं नरेगा श्रमिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण श्रमिकों को अधिक रोजगार उपलब्ध कराना तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। विकसित भारत जी-राम-जी योजना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जागरूकता कार्यक्रमों से श्रमिकों में योजनाओं के प्रति विश्वास बढ़ा है और वे सक्रिय रूप से भागीदारी कर रहे हैं, जिससे ग्रामीण विकास को नई गति मिल रही है।

kgnews

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

2 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

3 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

3 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

3 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

3 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

3 hours ago