cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

नारायणपुर, विकासखण्ड ओरछा अंर्गत ओरछा के ग्राम पंचायत डुंगा में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालित किया जाना है। उक्त नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान के लिये शर्तों के अधीन विज्ञापन प्रकाशित तिथि से 17 दिसम्बर 2024 तक सायं 5.30 बजे तक कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग-ओरछा जिला नारायणपुर में (अवकाश दिवस को छोड़कर) कार्यालयीन समय में वृहदाकार आदिम जाति बहु उद्देशीय सहकारी समिति, महिला स्व सहायता समूह, वन सुरक्षा समिति, राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम, स्थानीय ग्राम पंचायत तथा अन्य सहकारी समितियों से आवेदन निर्धारित प्रारूप में आमंत्रित किया गया है।
ग्राम पंचायत को आबंटित उचित मूल्य दुकानों का संचालन ग्राम पंचायत द्वारा स्वयं किया जावेगा तथा ग्राम पंचायत उचित मूल्य दुकान को संचालित करने के लिये किसी निजी व्यक्ति को प्राधिकृत नहीं करेगा। ग्राम पंचायत द्वारा दुकान संचालन करने पर ग्राम सभा द्वारा नामांकित एक समिति जिसमें सरपंच, पंचायत सचिव, एक पंच, एक गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने इसमें कम से कम दो महिला सदस्य होना चाहिये। ग्राम पंचायत के किसी स्थानीय शिक्षित बेरोजगार को सेल्समेन के पद पर ग्राम सभा के अनुमोदन पश्चात् नियुक्त किया जावेगा। महिला समूह, अन्य समितियों का पंजीयन, समिति, समूह के खाते में पर्याप्त धन राशि, समिति, समूह द्वारा विक्रेता के पद पर समिति हेतु स्थानीय पुरुष, महिला तथा महिला स्व सहायता समूह के लिये किसी शिक्षित बेरोजगार महिला को रखना अनिवार्य होगा। समिति, समूह के विरूद्ध किसी भी प्रकार का अनियमितता का प्रकरण दर्ज नहीं होना चाहिए।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *