छत्तीसगढ़

CG : ग्राम पंचायत सचिव निलंबित, गिरफ्तारी के बाद CEO ने लिया एक्शन …

रायगढ़। ग्राम पंचायत मिरीगुड़ा के पंचायत सचिव भीचरण पटेल के खिलाफ पुलिस में आपराधिक मामला दर्ज होने के बाद सीईओ जिला पंचायत रायगढ़ द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कार्यालय जिला पंचायत रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंचायत सचिव श्री पटेल के विरूद्ध थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 159/26 के तहत धारा 318(4) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जानकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत धरमजयगढ़ एवं थाना पुसौर से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर प्रशासन को मिली, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1999 के नियम 4 के तहत पंचायत सचिव भीचरण पटेल को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। प्रशासन ने निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत धरमजयगढ़ निर्धारित किया है। मामले की आगे की जांच एवं कानूनी प्रक्रिया जारी है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : बिना टिकट के 40 हजार यात्री धरे गए…

राजनांदगांव : बिना टिकट के 40 हजार यात्री धरे गए…

राजनांदगांव| दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने मई में कमाई और यात्री सुविधाओं…

4 minutes ago
राजनांदगांव : 48 लाख रुपए की स्वीकृति, चार साल में नहीं खरीद सके ब्लड कंपोनेंट मशीन…

राजनांदगांव : 48 लाख रुपए की स्वीकृति, चार साल में नहीं खरीद सके ब्लड कंपोनेंट मशीन…

राजनांदगांव , जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में जीवन रक्षक ब्लड कंपोनेंट मशीन खरीदने 2022…

7 minutes ago
राजनांदगांव : नालंदा परिसर निर्माण समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करें…

राजनांदगांव : नालंदा परिसर निर्माण समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करें…

राजनांदगांव , नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव आर. संगीता ने शुक्रवार को राजनांदगांव…

10 minutes ago
CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से…

18 hours ago
CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

एमसीबी। जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। योजना…

18 hours ago
राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव,। शहर के बजरंगपुर नवागांव से सटी पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस…

18 hours ago