गरियाबंद । जिले के शोभा थाना क्षेत्र में पत्नी के अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने का मामला सामने आया है. पति की हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने के बाद पत्नी अपने ससुरालवालों को गुमराह कर रही थी. मामले में गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में पत्नी और उसके प्रेमी का कारनामा उजागर हो गया. अब पत्नी जहां जेल में सलाखों के पीछे है, तो वहीं उसका प्रेमी फरार है.
ढोल सराई निवासी 33 वर्षीय रोहित मरकाम का साल भर पहले पेंड्रा के समारी बाई से विवाह हुआ था. पत्नी घर की इकलौती बेटी थी. ससुर नहीं होने की वजह से रोहित अपने ससुराल में घरजमाई बन कर रहता था. अगस्त महीने में नवाखाई के दौरान जब बेटा घर नहीं पहुंचा तो पिता पुनीत राम ने बहू से जानकारी ली. बहू ने पति के कमाने के लिए आंध्रप्रदेश जाने की बात कहते हुए गुमराह किया. लेकिन पिता का मन नहीं मान रहा था.
आखिरकार गांव वालों से रायशुमारी के बाद दो दिन पहले उसने शोभा पुलिस में बेटे की गुमशुदगी की सूचना दी. पुलिस ने जब पतासाजी शुरू की तो पत्नी समारी बाई के जवाब से कई सवाल खड़े होने लगे. इस पर पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर न केवल हत्या की बात बताई, बल्कि वह स्थान भी बताया, जहां लाश को ठिकाने लगाया गया था. आखिरकार गांव वालों से रायशुमारी के बाद दो दिन पहले उसने शोभा पुलिस में बेटे की गुमशुदगी की सूचना दी. पुलिस ने जब पतासाजी शुरू की तो पत्नी समारी बाई के जवाब से कई सवाल खड़े होने लगे. इस पर पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर न केवल हत्या की बात बताई, बल्कि वह स्थान भी बताया, जहां लाश को ठिकाने लगाया गया था.
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…
रायपुर भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…
भोपाल श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…
भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ग्वालियर विमानतल आगमन पर आत्मीय स्वागत हुआ। राष्ट्रपति मुर्मु रविवार…