CG : घरेलू विवाद ने ली दो जान, पत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या…

कोंडागांव । छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने दो लोगों की जान ले ली। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार में दो मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। जानकारी के अनुसार, कोकोडी गांव निवासी धनेश्वर नेताम और उसकी पत्नी सुखबती नेताम किसी काम से बनियागांव गए थे। गुरुवार रात दोनों वापस लौट रहे थे, तभी बल्लारी नाला के पास किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर धनेश्वर ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में सुखबती नेताम की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति ने भी मौके पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और गांव में मातम का माहौल है। स्थानीय लोग घटना से स्तब्ध हैं और परिवार के दो छोटे बच्चों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

33 minutes ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

48 minutes ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

48 minutes ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

1 hour ago