Home » CG : घर के आंगन में सांप ने काटा, महिला की हुई मौत

CG : घर के आंगन में सांप ने काटा, महिला की हुई मौत

04/05/2024

रायगढ़। घर के बाहर बैठी महिला को किसी जहरीले सांप ने डंस लिया। जानकारी के बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज शुरू होने से पहले महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कमला नाग (55) निवासी चिकनीपानी बागबहार की रहने वाली थी। वह लंबे समय से सराईपाली गेरवानी में किराए के मकान में रहकर मजदूरी का काम करती थी। वह काम से लौटकर घर के बाहर बैठी थी। इस दौरान उसे सांप ने डस लिया। बताया जा रहा था कि जहर उसके पूरे शरीर में फैल जाने के कारण उसकी मौत हुई है। सूचना के बाद चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a comment