गंडई पंडरिया ग्राम जगमड़वा में दो दिन से लापता किशोरी का उसके ही घर के पीछे स्थित कुएं में शव मिला है। युवती ने आत्महत्या की है या मामला हत्या का है। इसकी जांच में गंडई पुलिस की टीम जुट गई है। जानकारी के मुताबिक जगमड़वा में रहने वाली 15 वर्षीय शीतल साहू पिता रोमन साहू रविवार रात अचानक घर से लापता हो गई। सुबह जब परिजन ने उसे नहीं देखा तो आसपास ढूंढने का प्रयास किया। इसके बाद थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। मंगलवार को पुलिस टीम जगमड़वा पहुंची। आसपास के हिस्सों की छानबीन के दौरान पुलिस उसके घर के पीछे स्थित कुएं के करीब पहुंची। जिसमें किशोरी का शव देखा गया। शव की पहचान शीतल साहू के रूप में हुई। मंगलवार शाम तक शव का पीएम नहीं हो सका था। परिजन ने बताया कि शीतल जंगलपुर हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। इधर गंडई पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। परिजन से भी पूछताछ की जा रही है।
कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी मुख्यमंत्री…
दुर्ग. दुर्ग जिले में साइबर ठगी का जाल अब म्यूल अकाउंट के जरिए संगठित रूप…
मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है सोठी आश्रम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत वित्त मंत्री ओपी…
भोपाल प्रदेश सरकार अब हर तरह के लैंडयूज में उसके सभी प्रकार का इस्तेमाल और…
उज्जैन धार्मिक नगरी उज्जैन में तकनीक और आस्था आमने-सामने आ गए हैं। यहां एप्पल की…