छत्तीसगढ़

CG : घर के बाहर खेल रही थी बच्ची, अकेला देख उठा ले गया शख्स,

छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले में बच्ची के अपहरण मामले में पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने अपहृत बच्ची को ढूंढ निकला और आरोपी को हिरासत में ले लिया. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है. मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के चैनपुर का है.

जानकारी के अनुसार, रविवार को बच्ची रोज़ की तरह अपने घर के बाहर खेल रही थी. इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य आसपास मौजूद नहीं थे. बच्ची के अकेले होने का फायदा उठाकर आरोपी साइकिल से आया और उसे लालच में फंसाकर अपने साथ ले गया. घटना के बाद परिजनों ने बच्ची को खोजने की कोशिश की, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

जांच के दौरान पुलिस ने लोगों से पूछताछ की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. एक फुटेज में आरोपी बच्ची को साइकिल पर अगवा कर ले जाते हुए दिखाई दिया, जो मामले में अहम सुराग साबित हुआ.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनेन्द्रगढ़ से सटे लालपुर क्षेत्र से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया. साथ ही मौके से आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है. बच्ची की सुरक्षित वापसी से परिजनों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है.

kgnews

Recent Posts

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

23 minutes ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

53 minutes ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

1 hour ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

1 hour ago
जशक्राफ्ट से छत्तीसगढ़ के बांस हस्तशिल्प को मिलेगी नई पहचान

जशक्राफ्ट से छत्तीसगढ़ के बांस हस्तशिल्प को मिलेगी नई पहचान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तिकरण और…

1 hour ago
शाजापुर पुलिस ने डकैती की तैयारी विफल की

शाजापुर पुलिस ने डकैती की तैयारी विफल की

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी…

1 hour ago