CG : घर घुसकर दंपति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

खैरागढ़. जिले के अतरिया गांव में शुक्रवार तड़के एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया. यहां एक दंपति की उनके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना सुबह लगभग 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है. मृतकों की पहचान बाबूलाल शोरी (55) और उनकी पत्नी सुनती बाई शोरी (51) के रूप में हुई है. घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई. सूचना मिलते ही गंडई थाना प्रभारी राजेश देवदास अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

संदेही से पूछताछ जारी

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पड़ोसी भगवती गोंड (35) को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि संदेही मृतक दंपति के घर के ठीक सामने रहता था. शुरुआती जांच में हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस आपसी रंजिश और अन्य संभावित पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है. थाना प्रभारी राजेश देवदास ने बताया कि संदेही से पूछताछ जारी है. वहीं हत्या में प्रयुक्त हथियार की तलाश की जा रही है.
गांव में भारी पुलिस बल तैनात

इस बीच गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने. दंपति की निर्मम हत्या के बाद अतरिया गांव में भय और आक्रोश दोनों का माहौल है. ग्रामीणों ने इस जघन्य वारदात पर गहरा दुख जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों. यह वारदात खैरागढ़ जिले में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है. फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच में जुटी है और जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किए जाने की संभावना जताई जा रही है.

kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

6 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

6 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

6 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

6 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

6 hours ago