छत्तीसगढ़

CG : घर लौट रही थी सास-बहू, हाईवा की ठोकर से एक की मौत

दुर्ग। भिलाई के कोहका क्षेत्र में रॉन्ग साइड से आ रहे हाईवा चालक ने स्कूटी सवार सास-बहू को टक्कर मार दी। हादसे में सास की मौत हो गई है, वहीं बहू को हल्की चोट आई है। दुर्घटना के बाद हाईवा चालक मौके से भाग गया है। जानकारी के मुताबिक, मदर टेरेसा नगर कैंप 1 निवासी गणेशी बाई अपनी बहू के साथ किसी शादी समारोह में शामिल होने जुनवानी की तरफ गई थी। वो दोनों शुक्रवार शाम 4.30 बजे स्कूटी CG 07 CR 3408 से घर लौट रही थीं। जैसे ही दोनों कोहका चौक के पास पहुंचीं, यहां रॉन्ग साइड से आ रहे हाईवा ने उन्हें टक्कर मार दी।

दुर्घटना में जहां गणेशी बाई की मौके पर मौत हो गई, वहीं बहू को मामूली चोट आई है। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। हाईवा और स्कूटी को जब्त कर थाने ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शी शेख जावेद ने बताया कि दुर्घटना उनके सामने हुई। हाईवा चालक कोहका से जुनवानी की तरफ रॉन्ग साइड से जा रहा था। उसने स्कूटी को टक्कर मारी। इससे बुजुर्ग महिला का पेट फट गया। इसके बाद हाईवा चालक वहां से उतरा और महिला को अस्पताल ले जाने की जगह उल्टा लोगों को धमकाने लगा। वो वहां पर काफी देर तक खड़ा रहा। इसके बाद पुलिस के आने से पहले वो वहां से भाग गया।

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

8 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

8 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

9 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

9 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

9 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

9 hours ago