कोंडागांव। क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म gangrape का मामला सामने आया है। पुलिस Police से मिली जानकारी के अनुसार मेला देखकर घर लौट रही युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों को जेल भिजवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार यह मामला अनंतपुर थाना क्षेत्र का है। घटना 6 जून की बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों दुगला नाग, कृष्णा पोयाम, धनसिंह मण्डावी निवासी छोटे सोहंगा को गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें बाद में जेल भेज दिया गया। अनंतपुर पुलिस के मुताबिक 6 जून को ग्राम बड़ेसोहंगा का वार्षिक मेला था। मेले की रात गांव में नाट का आयोजन हुआ था। पीड़िता अपनी सहेलियों के साथ रात तकरीबन 10 बजे नाट देखने घर से निकली। नाट देख कर सुबह लगभग 3 बजे वह घर के लिए वापस निकली उसी दौरान रास्ते में तीन युवकों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना अनंतपुर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। इसके बाद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जगदलपुर । बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से लौटकर समाज की मुख्यधारा में शामिल…
रायपुर । बेमेतरा जिले के ग्राम निनवा के पटवारी हल्का क्रमांक-40 की पटवारी श्रीमती अम्बा…
बिलासपुर । कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यवेक्षण समिति (डीएलएमसी) की बैठक…
पांच दिवसीय प्रशिक्षण से स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बालिकाएं बेमेतरा । भारत सरकार…
बिलासपुर । जिले के तखतपुर विकासखंड के ग्राम सैदा निवासी प्रगतिशील किसान अक्षय कुमार सूर्यवंशी…
जनदर्शन में 75 आवेदन प्राप्त हुए बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के…