CG : घर से भागकर फंदे पर झूले लड़की और लड़का, प्रेम-प्रसंग का मामला …

धमतरी। जिले में प्रेमी जोड़े ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक-युवती मंगलवार शाम से अपने-अपने घर से लापता थे, जिनके परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। बुधवार सुबह खेत में आम के पेड़ में दोनों की फांसी से लटकती हुई लाश मिली। पूरा मामला सिहावा थाना क्षेत्र का है।

सिहावा थाना क्षेत्र के महुआबहार गांव के बाहर खेत में आज सुबह ग्रामीणों ने युवक–युवती की लाश देखी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। युवती की शिनाख्त महुआबहार गांव की ही दसवीं में पढ़ने वाली 17 साल की नाबालिग के रूप में हुई, जबकि युवक की पहचान गेंदाभर्री गांव निवासी 20 वर्षीय युवक मानेस मरकाम के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। दोनों कल शाम से अपने घरों से लापता थे। फिर आज दोनों की लाश फांसी पर लटकती मिली। खास बात यह है कि जिस खेत के आम के पेड़ में दोनों ने आत्महत्या की वह खेत नाबालिग के पिता का है।

प्रेमी युगल की आत्महत्या के मामले में गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और पंचनामा बनाकर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों और परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

kgnews

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

4 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

4 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

4 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

4 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

4 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

5 hours ago