गरियाबंद नदी में नहा रहे 11 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई. हादसा राजिम कुंभ स्थल से थोड़ी दूरी पर पैरी सोंढुर नदी के बुढ़ेनी एनीकेट से पहले हुआ है. जानकारी के अनुसार, नवापारा के सोमवारी बाजार इलाके में रहने वाले 3 बच्चे आज सुबह नदी नहाने पहुंचे थे. गरियाबंद जिले के सीमा से लगे धमतरी जिले के बुढ़ेनी एनीकेट व राजिम संत समागम स्थल के बीच घाट में बच्चे नहा रहे थे. घाट के गहरा होने का अंदाजा बच्चों को नहीं था, ऐसे में नहाते वक्त चंद्रेश देवांगन 11 वर्ष डूबने लगा. बाकी साथी निकलकर परिजनों को बताया. आपदा टीम जब तक मौके पर पहुंचती तब तक बच्चे की सांसें उखड़ गई थी. घटना की पुष्टि करते हुए नवापारा थाना क्षेत्र के करेली चौकी प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए नवापारा अस्पताल में रखा गया है. घटना की जांच की जा रही है.
खंडवा मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…
इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल मध्यप्रदेश…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…