कांकेर जिले के कोरर वन परिक्षेत्र में करीब 5 दिन पहले 3 जनवरी को एक मादा लकड़बग्घा गंभीर रूप से घायल हालत में मिली थी. लकड़बग्घे की उम्र ढाई साल बताई जा रही है. उसके मुंह में ब्लास्ट होने से वह बुरी तरह घायल हो गई है. ब्लास्ट से उसका निचला जबड़ा पूरी तरह अलग हो गया है. मुंह के अंदर काफी जख्म हो गए हैं. स्थिति गंभीर होने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद उसे तत्काल रायपुर जंगल सफारी रेफर किया गया था, जहां उसका इलाज जारी है.
गंभीर रूप से घायल मिले लकड़बग्घा का इलाज रायपुर के जंगल सफारी में चल रहा है. लकड़बग्घा के मुंह से बारूद और धातु के कुछ टुकड़े मिले हैं. इससे साफ है कि वह शिकारियों द्वारा सुअर को मारने के लिए लगाए गए प्रेशर बम की चपेट में आने से घायल हुआ है. मुंह में हुए ब्लास्ट से लकड़बग्घे का एक जबड़ा ही अलग हो गया. पूरा मुंह ब्लास्ट से जख्मी हो चुका है. लकड़बग्घे की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…
रायपुर किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…
भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…
रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…