कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में NH-30 पर 20 अगस्त की रात एक बड़ा हादसा टल गया। जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक में लोहे के टुकड़े लोड थे। आग ने तुरंत ट्रक के पिछले पहियों को अपनी चपेट में ले लिया। मामला केशकाल थाना क्षेत्र के बहीगांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में ट्रक के टायर फटने से ड्राइवर और हेल्पर घायल हो गए, जिन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसके साथ ही कोंडागांव से दमकल वाहन भी बुलाया गया। आग के भयानक रूप को देखते हुए, स्थिति नियंत्रण में लाने में काफी समय लगा। घटना के कारण NH-30 पर यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…
भोपाल भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…
भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…