छत्तीसगढ़

CG : चाइनीज मंजा बेचने और खरीदने वालों पर एक लाख का होगा जुर्माना और पांच साल की होगी जेल

भिलाई । नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शनिवार को चाइनीज मांजा बेचने वालों पर कार्रवाई की गई। सरकार द्वारा प्रतिबंद लगाए जाने के बाद भी भिलाई में धडल्ले से चाइनीज मांजा बेचा जा रहा था। एक दिन सुपेला में एक युवक इसकी चपेट में आने से घायल हो गया। इसके बाद भिलाई निगम ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की औा चाइनीज मांजा बेचने वालों से जुर्माना वसूल किया गया। ज्ञातव्य हो कि छत्तीसगढ़ सरकार ने पक्षियों, इंसानो और पर्यावरण की सुरक्षा को देखते हुए चाइनीज मांझे की खरीद और बिक्री पर रोक लगा दी है। इस आदेश के उल्लंघन पर 5 साल की जेल, एक लाख जुर्माना या फिर दोनों सजा हो सकती है।

छत्तीसगढ़ के आवास एवं पर्यावरण विभाग ने चीनी धागों की खरीद और बिक्री के मद्देनजर अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर इसे दंडनीय अपराध करार दिया है। इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धाराओं का उपयोग करते हुए इसकी खरीद, बिक्री, उत्पादन, भण्डारण, आपूर्ति और उपयोग पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। जिला कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर, आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय  ने सभी जोन के स्वास्थ्य अधिकारियों को नायलॉन चाइनीज मांझा बेचने वालों पर कार्रवाई के लिए आदेशित किया। इसी कड़ी में शनिवार को निगम भिलाई क्षेत्र में पतंग विक्रेताओं के यहां दबिश दी गई। कुछ व्यापारी नायलॉन चाइनीज मेाझा बेचते हुए पाए गए।

जिसमें जोन क्रमांक 1 के वार्ड क्रमांक 9, 10, 11, 12, 17, के  फरीद पतंग फैक्ट्री, सुलझमी जनरल स्टोर, जोन क्रमांक 3, पावर हाउस पावर हाउस सर्कुलर मार्केट में मोहम्मद हसन, ताज पतंग सेंटर, चैलेंज पतंग दुकान, जोन क्रमांक 2 राम रामनगर में सुरेश किराना स्टोर में नायलॉन एवं चीनी मांझा,  इंडस्ट्रियल  धागा पाया गया। इन  दुकानों पर कार्रवाई करते हुए 9800 अर्थ दंड वसूला गया।

बेचने वाली प्रतिबंध सामग्री की जब्त की गई। संबंधित दुकानदार को चेतावनी दी गई दोबारा अगर  नायलॉन चाइनीज  मांझा बेचते हुए  पाए गए, तो गुमास्ता लाइसेंस कैंसल कर दुकान सील कर दी जाएगी। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल ने नागरिकों से अपील की है कि चाइनीज मांझा, इंडस्ट्रियल  धागा  का उपयोग पतंग उड़ाने में ना करें। इससे बड़ी दुर्घटना हो जाती है । पता नहीं चलता, चलते चलते कब गले में फंस जाता है। इंसान गंभीर रूप में घायल हो जाता है। यह किसी के साथ भी हो सकता है। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में वृहद रूप से कार्रवाई की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

38 minutes ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

48 minutes ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

1 hour ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

1 hour ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

1 hour ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

1 hour ago