CG : चाची खोल देती पोल, उससे पहले भतीजी ने प्रेमी संग मिलकर किया मर्डर …
अंबिकापुर। चाची की हत्या करने वाली भतीजी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को चाची ने एक साथ पकड़ लिया था। इस बात से नाराज भतीजी ने बाॅयफ्रेंड के साथ मिलकर अपनी ही चाची को मौत के घाट उतार दिया और फिर प्रेमी के साथ मौके से फरार हो गई थी। दरअसल, थाना लखनपुर में रंजीत लकड़ा 45 वर्ष निवासी भुईंयापारा, जुना लखनपुर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि मृतिका लक्ष्मी लकड़ा पति बैजनाथ लकड़ा 65 वर्ष की 31 मई को किसी अज्ञात कारणों से मौत हो गई है। इस रिपोर्ट पर थाना लखनपुर में मर्ग क्रमांक 52/2026 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर मर्ग जांच कार्रवाई में लिया गया।
मर्ग कायम कर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। शव के शरीर के अलग-अलग भागों पर चोट और रगड़ने के निशान पाये गये। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतिका की हत्या करने की बात सामने आई। मामले में थाना लखनपुर में अज्ञात व्यक्ति के विरूद्व अपराध क्रमांक 145/2026 धारा 103(1)बीएनएस पंजीबद्व कर जाँच में लिया गया। सीसीटीव्ही फुटेज खंगालने पर पाया गया कि घटना वाली रात एक युवक मृतिका लक्ष्मी लकड़ा के घर आते जाते दिखा था। मृतिका की भतीजी तेरेसा एक्का भी युवक के साथ मोटर साइकिल पर बैठकर जाते दिखी। मृतिका की भतीजी तेरेसा एक्का व उसके प्रेमी आशीष कुमार गुप्ता को तकनीकी जानकारी के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने हत्या करने की बात स्वीकार की। 01. आशिष कुमार गुप्ता पिता उमेष गुप्ता, उम्र 30 वर्ष, निवासी बाजारपारा, थाना लखनपुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़ 02. तेरेसा एक्का पिता बमदेव एक्का, उम्र 20 वर्ष, निवासी लोसगा, रानीकछार, थाना लखनपुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़
भोपाल. शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज…
जगदलपुर/रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित सन्डे ऑन…
गरियाबंद/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…
भोपाल. स्वास्थ्य विभाग के अफसर-कर्मचारियों की अब ट्रांसफर में मनमानी नहीं चलेगी। मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य…
रायपुर। राज्य सरकार द्वारा खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर…
रायपुर। अंतर्राज्यीय महिला गांजा तस्कर 16 किलो से अधिक मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार हुई…