CG : चाय ठेले वाले का होनहार बेटा, Prayas Entrance Exam में टॉप कर दिखाया

बलरामपुर। गरीबी और संसाधनों की कमी भी किसी के सपनों को रोक नहीं सकती अगर मेहनत और जज्बा सच्चा हो। ऐसा ही कर दिखाया है बलरामपुर जिले के राजपुर निवासी शौर्य कुमार सोनी ने। आठवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे शौर्य ने प्रयास आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

शौर्य के पिता एक साधारण चाय ठेले का संचालन करते हैं और समोसे बेचकर घर का गुजारा करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे को बेहतर शिक्षा देने का सपना देखा और उसे साकार करने के लिए दिन.रात मेहनत की। शौर्य हर दिन 20 किलोमीटर दूर जाकर प्रयास आवासीय विद्यालय की कोचिंग में भाग लेता था। उसके पिता ने कठिन हालातों में भी उसका मनोबल कभी टूटने नहीं दिया।

शौर्य की इस उपलब्धि पर पूरे जिले में खुशी की लहर है। उसे परीक्षा में 100 में से 86 अंक प्राप्त हुए हैं, जो पूरे प्रदेश में सर्वाधिक हैं। यह सफलता शौर्य की कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और उसके माता-पिता के समर्पण का परिणाम है। शौर्य ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उसने कहा कि वह बड़ा होकर डॉक्टर बनना चाहता है ताकि अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सके और समाज की सेवा कर सके।

स्थानीय लोगों ने भी शौर्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब एक गरीब परिवार का बच्चा सफलता की ऊंचाइयों को छूता है तो वह पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन जाता है। शौर्य की कहानी यह साबित करती है कि सच्ची लगन और मेहनत से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है।

kgnews

Recent Posts

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

22 minutes ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

27 minutes ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

32 minutes ago
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य और अध्यक्ष नीलू शर्मा ने प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का किया दौरा

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य और अध्यक्ष नीलू शर्मा ने प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का किया दौरा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक  विवेक आचार्य एवं अध्यक्ष  नीलू शर्मा ने  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही…

52 minutes ago
जुलाई से ‘वीबीजीराम-जी’ योजना होगी लागू, मध्य प्रदेश में तैयारियां पूरी

जुलाई से ‘वीबीजीराम-जी’ योजना होगी लागू, मध्य प्रदेश में तैयारियां पूरी

भोपाल मनरेगा की जगह 'विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण' (वीबीजीराम-जी) योजना एक…

1 hour ago
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य

रायपुर   प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पंजीयन के लिए…

1 hour ago