CG : चार दशक से शिक्षा की अलख जगा रहीं बी.मैथ्यू …

धमतरी : भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव शक्ति, ज्ञान और करुणा का प्रतीक माना गया है। परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। आज महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, राजनीति, प्रशासन, खेल और सामाजिक सेवा जैसे अनेक क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। प्रतिवर्ष 8 मार्च को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के योगदान, उनके अधिकारों और उनके सशक्तिकरण को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर होता है।

  इसी कड़ी में धमतरी जिले की एक प्रेरणादायक शिक्षिका बी. मैथ्यू शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण और सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं। वर्तमान में वे शासकीय शिव सिंह वर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी में पदस्थ हैं और लगभग चार दशकों से शिक्षा की अलख जगाकर विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने का कार्य कर रही हैं। उनके मार्गदर्शन में पढ़े अनेक विद्यार्थी आज विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर समाज में अपनी पहचान बना रहे हैं। कोई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर प्रशासनिक सेवाओं की ओर बढ़ रहा है, तो कई विद्यार्थी इंजीनियर, डॉक्टर और शिक्षक बनकर देश के विकास में योगदान दे रहे हैं।

    बी. मैथ्यू बताती हैं कि उन्होंने वर्ष 1989 में माध्यमिक शाला धमतरी में व्याख्याता (गणित) के रूप में अपने शैक्षणिक जीवन की शुरुआत की थी। इससे पहले उन्होंने शासकीय एटीआईएस रिसर्च सेंटर में जूनियर साइंटिस्ट के रूप में भी कार्य किया था। हालांकि उनके भीतर समाज के लिए कुछ सार्थक करने की तीव्र इच्छा थी। यही कारण रहा कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र को अपना जीवन उद्देश्य बनाया। मिनी पीएससी की तैयारी कर उन्होंने व्याख्याता के पद पर चयन प्राप्त किया और तभी से वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ विद्यार्थियों को शिक्षित करने में लगी हुई हैं।

मैथ्यू का मानना है कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और जीवन मूल्यों को विकसित करने का माध्यम भी है। वे विद्यार्थियों को गणित जैसे विषय को सरल और रोचक तरीके से समझाने के साथ-साथ अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास का महत्व भी सिखाती हैं। उनके पढ़ाने का तरीका इतना प्रेरणादायी है कि विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति स्वाभाविक रूप से रुचि लेने लगते हैं।

 वे कहती हैं कि बच्चों को पढ़ाना उनके लिए केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों की जिज्ञासा, उनकी मेहनत और सफलता उन्हें लगातार बेहतर करने की प्रेरणा देती है। जब उनके पढ़ाए विद्यार्थी जीवन में आगे बढ़ते हैं और समाज में अच्छा कार्य करते हैं, तो वही उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि और संतोष का कारण बनता है।

  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बी. मैथ्यू का संदेश है कि यदि महिलाओं को शिक्षा, अवसर और परिवार का सहयोग मिले तो वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। वे मानती हैं कि समाज की प्रगति में महिलाओं की भागीदारी जितनी मजबूत होगी, देश उतनी ही तेजी से आगे बढ़ेगा।

 बी. मैथ्यू का चार दशकों का शिक्षण अनुभव, उनका समर्पण और विद्यार्थियों के प्रति उनका स्नेह आज धमतरी जिले के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वे न केवल एक आदर्श शिक्षिका हैं, बल्कि नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बनकर शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव की ज्योति प्रज्ज्वलित कर रही हैं।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

2 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

2 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

2 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

3 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

3 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

3 hours ago