छत्तीसगढ़

CG : चुनौतियों का सामना कर आरडीए को अच्छी स्थिति में पहुंचाएंगे – ओ.पी. चौधरी

रायपुर । रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर आज  नन्द कुमार साहू ने छठवें अशासकीय अध्यक्ष के रुप में कार्यभार संभाल लिया। इसके पूर्व उन्होंने अपने कक्ष में पूजा-अर्चना की गई।  इस मौके पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  अरुण साव, आवास एवं पर्यावरण मंत्री  ओ.पी. चौधरी, सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम के विधायक  राजेश मूणत,विधायक सुनील कुमार सोनी, रायपुर उत्तर के विधायक  पुरन्दर मिश्रा, धरसींवा के विधायक  अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष  गौरीशंकर अग्रवाल, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार क्ल्याण मंडल के अध्यक्ष  राम प्रताप सिंह छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष  संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रीयल डेवलेपमेंट कार्पोरेशन लिमिटिड के अध्यक्ष  राजीव अग्रवाल, छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष  लोकेश कावडिया, छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज  छत्तीसगढ़ राज्य तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष  जितेन्द्र कुमार साहू, छत्तीसगढ़ लौहशिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष  प्रफुल्ल विश्वकर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष  अमरजीत सिंह छाबड़ा, नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति  सूर्यकांत राठौर, रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष  श्याम बैस, पूर्व उपाध्यक्ष  रमेश ठाकुर, नगर निगम रायपुर के की पार्षद और पूर्व पार्षद सहित कई पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा में आवास एवं पर्यावरण मंत्री  ओ. पी. चौधरी ने कहा कि आज से हम  नन्दकुमार साहू के नेतृत्व में हम आरडीए के माध्यम से रायपुर की विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। तमाम चुनौतियों का सामना करने के बाद भी हम आरडीए को एक अच्छी स्थिति में पहुंचाएंगे।  

कार्यक्रम में रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  कुन्दन कुमार ने स्वागत भाषण दिया तथा प्राधिकरण की गतिविधियों की जानकारी दी।  कार्यक्रम के बाद सैक्ड़ों लोगों ने  नन्द कुमार साहू को माला पहना कर उनके साथ फोटो ली। इस अवसर पर प्राधिकरण की अतिरिक्त सीईओ श्रीमती शिम्मी नाहिद सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

5 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

6 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

6 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

6 hours ago