अंबिकापुर। अंबिकापुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने जिंदा चूजा निकल लिया। गले में चूजे के फसने के बाद युवक को सांस लेने में दिक्कत होनी शुरू हुई और वो बेहोश हो गया। परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डाॅक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम कर गले में फंसे चूजे को बाहर निकाल लिया है। जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला अंबिकापुर दरिमा थाना क्षेत्र का है। ग्राम छिंदकालो में आनंद कुमार यादव 35 वर्ष अपने पूरे परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को आंनद बेहोश होकर अपने घर में गिर गया, जिसके बाद परिजनों ने उसे मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत पर परिजन भी हैरान थे। डाॅक्टरों ने मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ तो डाॅक्टर भी हैरान रह गये। डाॅक्टरों ने मीडिया को बताया कि पहली बार उन्होंने ऐसा पोस्टमार्टम किया है। गले में जब चीरा लगाया तो मृत युवक के गले से साबूत चूजा निकला। डाॅक्टरों ने बताया कि युवक ने जिंदा चूजा निगला था और गले में फंसने की वजह से उसकी मौत हो गई। डाॅक्टरों ने बताया कि श्वांस नली एवं खाने की नाली के बीच चूजा फंसा हुआ था। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आनंद कुमार यादव की शादी को पांच साल हो गये थे। बच्चे नहीं होने से वो तंत्र-मंत्र के फेर में फंसा हुआ था। पुलिस आशंका जता रही है कि किसी तांत्रिक के कहने पर ही उसने जिंदा चूजा निगला होगा। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस मृत युवक के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…