बिलासपुर चूल्हा लगा गैस सिलिंडर लेकर ट्रेन में यात्रा करने वाले एक युवक को रेलवे सुरक्षा बल अपराध गुप्तचर शाखा, डिटेक्टिव विंग ने पकड़ा है। उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्व किया गया। मामला शनिवार शाम का है। रेलवे सुरक्षा बल अपराध गुप्तचर शाखा के प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर, उप निरीक्षक एसके मिंज, आरक्षक आलोक कुमार एवं नीरज कुमार बिलासपुर रेलवे स्टेशन की जांच कर रहे थे।
प्लेटफार्म नंबर चार-पांच में टीम जांच कर रही थी, तभी शाम 6:46 बजे 20807 हीराकुंड एक्सप्रेस पहुंची। उसी समय एक युवक ट्रेन से उतरा। संदेह के आधार पर उसके पास रखे बैग की तलाशी ली गई। इस दौरान बैग के अंदर से घरेलू गैस सिलिंडर सिंगल बर्नर चूल्हा सेट मिला। यह ज्वलनशील सामान में आता है। इसलिए उसे पकड़ लिया गया।
पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नीलकंठ मनहर निवासी ग्राम लाटा अमोरा, थाना पथरिया, जिला मुंगेली बताया। उसने यह भी बताया कि गैस सिलिंडर संबंलपुर में किराया का मकान लेकर फैक्ट्री में काम करता है। आज वह अपने घर मुंगेली आया है। सिलिंडर भरा हुआ था। नियमों का उल्लंघन करने के अपराध में उसके खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 153, 164 तहत कार्रवाई की गई।
बिलासपुर. हाई कोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के एक मामले में महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए कहा…
भोपाल. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू किए जाने से पहले ही शिक्षकों…
जबलपुर. स्मार्ट सिटी और विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच जबलपुर से एक ऐसी दर्दनाक…
सुकमा/रायपुर. बांस के उपयोग को बढ़ावा देने और इससे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की…
रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित…
रायपुर, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं प्रेरणा से आयोजित 12वें विश्व योग…