रायगढ़। जिले की धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम आमदरहा के चेकडैम में डूबे मछुआरे की लाश तीन दिन बाद बरामद हुई. बता दें कि 4 अक्टूबर की दोपहर को मछुआरा अपने साथी के साथ मांड नदी पर बने चेकडैम पर मछली पकड़ने के लिए जाल फेंक रहा था. तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया.
धरमजयगढ़ पुलिस ने गोताखोरों की मदद से मछुवारे का शव को जब निकाला तब वह अपने ही जाल में फंसा हुआ था. अनुमान लगाया जा रहा है कि वह अपने ही मछली पकड़ने के जाल में फंसकर डूबता चला गया था. संजय यादव (47 वर्ष) धरमजयगढ़ के जेलपारा का रहने वाला था और चेकडैम में डूबने के बाद तीन दिन की तलाशी करने के बाद आज तड़के दो बजे पानी में बहकर दो किलोमीटर दूर किनारे पड़ा हुआ मिला. धरमजयगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम करके इसकी सूचना उसके परिजनों को दे दी है.
जबलपुर. खितौला थाना क्षेत्र में दोस्त की बहन का वीडियो बनाने का विरोध करना एक…
धरसीवां. नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते…
जबलपुर. कम्प्यूटर विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 का रिजल्ट जल्द आएगा। जबलपुर हाई कोर्ट…
भोपाल. शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज…
जगदलपुर/रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित सन्डे ऑन…
गरियाबंद/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…