छत्तीसगढ़

CG : चोरी करते पकड़ा गया बेटा तो कर दी मां की हत्या, गिरफ्तार

रायपुर। मां की हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी बेटे पी. नागेश्वर राव को गिरफ्तार किया गया है।  पी. गौरीशंकर राव ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पत्नी, पुत्र एवं पुत्री डी.डी.नगर स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में किराये से रहते है। दिनांक 01.01.2024 के दोपहर 03.50 बजे प्रार्थी की पुत्री ने उसे फोन पर बताया कि मां को फोन कर रही हूं वह फोन नहीं उठा रही है जाकर पता करो। जिस पर प्रार्थी अपने इंद्रप्रस्थ स्थित घर में जाकर देखा तो पाया कि घर का सामने का दरवाजा खुला था, उसकी पत्नी जमीन पर पड़ी तथा उसके सिर तरफ जमीन पर खून बहा हुआ था। मोबाईल दो हिस्सा में वहीं जमीन पर पडा हुआ था तथा उसकी मृत्यु हो गई थी। घर के कपडा रखने वाले रस्सी में प्रार्थी के बेटे पी. नागेश्वर राव उर्फ अंकुर का बनियान टंगा हुआ है जिसमें खून लगा हुआ है। प्रार्थी का पुत्र घर में नहीं था उसका मोबाईल भी बंद बता रहा है। प्रार्थी ने उसके पुत्र द्वारा उसकी पत्नी की मृत्यु किये जाने का संदेह व्यक्त किया है। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 05/24 धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करने के साथ-साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया। टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थी के पुत्र पी. नागेश्वर राव उर्फ अंकुर की पतासाजी कर उसके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर आरोपी पी. नागेश्वर राव को पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह अपनी मां से पैसों की मांग कर रहा था उसके द्वारा पैसा नही देने पर वह पैसे चोरी कर रहा था कि उसकी मां द्वारा देख लेने पर वह अपनी मां को धक्का देकर जमीन में गिरा दिया एवं उसके सिर को जमीन में पटक-पटक कर उसकी हत्या कर फरार हो गया था। जिस पर आरोपी पी. नागेश्वर राव उर्फ अंकुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित नगदी 2100/- रूपये एवं दोपहिया वाहन स्कूटी जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – पी.नागेश्वर राव उर्फ अंकुर पिता पी. गौरीशंकर राव उम्र 29 साल निवासी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी बी.बी.ए. डब्ल्यू.एस.  101 थाना डी.डी.नगर रायपुर।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

24 minutes ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

38 minutes ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

49 minutes ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

51 minutes ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

59 minutes ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

1 hour ago