छत्तीसगढ़

CG : चौकीदार पर जंगली सुअर ने किया हमला…

कोरबा। जिले में जंगली सुअर के हमले से एक चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला एसएलआरएम सेंटर (कचरा संग्रहण केंद्र) का है, जहां बकरियों के झुंड के साथ एक जंगली सुअर भी घुस आया। बताया जा रहा है कि कचरा संग्रहण केंद्र में तैनात चौकीदार बकरियों को खदेड़ते हुए जंगल की ओर चला गया। इसी दौरान जंगली सुअर ने अचानक उस पर हमला कर दिया। चौकीदार ने हिम्मत दिखाते हुए जंगली सुअर से मुकाबला किया और किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल चौकीदार की पहचान दर्री के नगोईखार श्यामनगर निवासी 60 वर्षीय लोरिक लाल यादव के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। यह घटना कटघोरा वनमंडल के दर्री सर्किल अंतर्गत तहसील कार्यालय के पीछे घटित हुई। घटना की जानकारी मिलते ही कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत के निर्देश पर वन विभाग के कर्मचारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। विभाग की ओर से पीड़ित को तत्काल सहायता राशि भी प्रदान की गई है।

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

4 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

4 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

4 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

4 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

5 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

5 hours ago