CG : छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव के संकेत …

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गर्मी की तपिश के बीच हो रही हल्की बारिश से आम लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। वहीं आज भी प्रदेश के एक-दो स्थानों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में उत्तर छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। प्रदेश में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं 9 अप्रैल से पूरे प्रदेश में मेघगर्जन की गतिविधियों में कमी आ सकती है।

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.5°C राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.5°C अंबिकापुर में दर्ज हुआ। वर्षा के आंकड़ों के अनुसार मनोरा, कांसाबेल और जशपुरनगर में 1-1 सेमी बारिश हुई।

आज प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही गरज-चमक के साथ वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले दो दिनों के बाद प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी में इजाफा हो सकता है। रायपुर में आज आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने की संभावना है।

kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

4 hours ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

4 hours ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

4 hours ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

4 hours ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

4 hours ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

5 hours ago