CG : छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की योजनाओं में रिफॉर्म और हितग्राही सुविधा प्रावधानों पर समीक्षा बैठक

रायपुर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल मुख्यालय में आज मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त अवनीश कुमार शरण सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एवं संपदा अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में विगत छह माह के दौरान मंडल द्वारा 435 करोड़ रुपये मूल्य की 2230 संपत्तियों की रिकॉर्ड बिक्री के प्रयासों की सराहना की गई। अध्यक्ष ने अधिकारियों को बधाई देते हुए शेष संपत्तियों का विक्रय दिसंबर 2025 तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य रूप से आवासीय गतिविधियों, निर्माण कार्यों, रिफॉर्म्स तथा अविक्रीत संपत्तियों की बिक्री की समीक्षा की गई।

सिंह देव ने मंडल की प्रमुख आवासीय योजनाओं में आर.एम.सी. (रेडी मिक्स कंक्रीट) के उपयोग हेतु बैचिंग प्लांट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए कहा कि फील्ड स्तर पर उप अभियंता और सहायक अभियंता की अनिवार्य उपस्थिति रहे। साथ ही उप अभियंता से लेकर अपर आयुक्त स्तर तक अधिकारियों की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया।

निर्माण क्षेत्र में नई तकनीक और गाइडलाइन की जानकारी देने के लिए आगामी सप्ताह में अभियंताओं का प्रशिक्षण एवं कार्यशालाएं आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा कॉलोनियों में स्कूल बस स्टॉप, कम्युनिटी हॉल का आउटसोर्सिंग प्रबंधन, बॉक्स क्रिकेट, ओपन जिम, ओपन स्पेस का बेहतर उपयोग, बड़ी कॉलोनियों में ओपन एयर थिएटर और आधुनिक सुविधाओं को शामिल करने की दिशा में भी निर्णय लिया गया।

तकनीकी शाखा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए अध्यक्ष ने वर्क प्रोटोकॉल संबंधी आदेश शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने तथा मानक संचालन प्रक्रिया (ैव्च्) जल्द तैयार कर लागू करने के आदेश भी दिए।

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

8 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

8 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

9 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

10 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

10 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

10 hours ago