बस्तर। छत्तीसगढ़ में सक्रिय नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए कबूल किया है कि पिछले एक वर्ष में 357 नक्सली मारे गए हैं। यह जानकारी एक 24 पेज की बुकलेट के ज़रिए दी गई है, जो गोंडी बोली और अंग्रेज़ी में प्रकाशित की गई है। प्रेस नोट में नक्सल संगठन ने यह भी स्वीकार किया है कि यह अब तक का सबसे बड़ा नुकसान है, जो सुरक्षा बलों की तेज़ कार्रवाई, तकनीकी निगरानी और स्थानीय जनता के सहयोग के कारण हुआ है।
मारे गए नक्सलियों में शामिल • 136 महिला नक्सली • 4 केंद्रीय कमेटी (CC) सदस्य • 15 राज्य कमेटी के वरिष्ठ सदस्य • 281 नक्सली केवल दण्डकारण्य क्षेत्र में मारे गए 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह – प्रेस नोट के अनुसार, मारे गए साथियों की याद में नक्सली संगठन 28 जुलाई से 3 अगस्त तक “शहीदी सप्ताह” मनाने का ऐलान किया है। इसके दौरान नक्सली कई इलाक़ों में पोस्टर, बैनर और सभा आयोजित कर सकते हैं।
बुकलेट में क्या है – बुकलेट में नक्सल आंदोलन की वर्तमान स्थिति, संगठन की चुनौतियाँ और सुरक्षा बलों की रणनीतियों का विस्तृत विश्लेषण दिया गया है। प्रशासन अलर्ट पर – सुरक्षा एजेंसियों ने नक्सलियों की इस घोषणा को गंभीरता से लिया है और शहीदी सप्ताह के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में अलर्ट बढ़ा दिया गया है। सभी ज़िलों में गश्त, सर्च ऑपरेशन और इंटेलिजेंस निगरानी तेज कर दी गई है।
विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…
जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…
अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…
अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…
अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…
अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…