CG : छत्तीसगढ़ में टीबी जांच के लिए ट्रू नाट मशीन और एमटीबी किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध: सीजीएमएससी

रायपुर, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड ने जानकारी देते हुए कह कहा है कि छत्तीसगढ़ में टीबी जांच के लिए ट्रू नाट मशीन और एमटीबी किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सीजीएमएससी के अनुसार, वर्तमान में छत्तीसगढ़ के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में 156 ट्रू नाट मशीनें कार्यरत हैं। सीजीएमएससी ने जानकारी दी है कि ट्रू नाट मशीनें और एमटीबी किट्स राज्य में पहले से ही उपलब्ध हैं, और टीबी जांच सेवाओं में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी।

टीबी की जांच के लिए ट्रू नाट मशीन और एमटीबी किट का महत्व

टीबी जैसे संक्रामक रोग के सटीक और समय पर निदान के लिए ट्रू नाट मशीनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ये मशीनें अत्याधुनिक आणविक जांच तकनीक पर आधारित हैं, जो टीबी और दवा-प्रतिरोधी टीबी की तीव्र एवं विश्वसनीय पहचान करती हैं। इसके संचालन के लिए आवश्यक एमटीबी किट की आपूर्ति अनिवार्य होती है।

किट की नई आपूर्ति और वितरण प्रक्रिया

टीबी जांच की निरंतरता बनाए रखने के लिए हाल ही में 83,705  एमटीबी किट रायपुर वेयरहाउस में आपूर्ति की गई हैं। छत्तीसगढ़ के 16 आधुनिक दवा वेयरहाउसों के माध्यम से इन किट्स का राज्य भर में इंटर वेयरहाउस ट्रांसफर किया जा रहा है।

सीजीएमएससी के महाप्रबंधक (उपकरण) डॉ. अमित भारद्वाज ने जानकारी दी है कि अगले सप्ताह तक सभी स्वास्थ्य संस्थानों में किट की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी जाएगी, जिससे राज्यभर में जांच सेवाएं पूरी क्षमता से सुचारु रूप से जारी रहेंगी।

सीजीएमएससी ने स्पष्ट किया कि वह राज्य शासन के टीबी उन्मूलन मिशन को सफल बनाने के लिए दवाओं, जांच किट्स और मशीनों की निर्बाध आपूर्ति हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

kgnews

Recent Posts

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आम नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील और…

10 hours ago
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

रायपुर छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण…

10 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में नवा रायपुर…

10 hours ago
राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

भोपाल  मध्यप्रदेश जेल विभाग ने बंदियों के समग्र स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

10 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल और वन मंत्री  केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वर्ष…

11 hours ago
मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में…

11 hours ago