छत्तीसगढ़

CG : छत्‍तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से ठंड से मिली राहत

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

रायपुर में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। रायपुर में यह पूरा सप्ताह न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे नहीं गया है। शुक्रवार को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री की बढ़ोतरी हुई, इसके चलते ठंड थोड़ी कम हुई है।

प्रदेश भर में नारायणपुर सबसे ठंडा रहा। एडब्ल्यूएस नारायणपुर में न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सरगुजा संभाग तथा उसके आसपास के जिलों में बादल छाए रहने व हल्की बारिश के आसार है। अगले सप्ताह से ही प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी और ठंड में बढ़ोतरी होगी।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। दो दिनों बाद ही मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष जनवरी पहले सप्ताह में ठंड काफी कम है, हालांकि दिसंबर महीने में इस वर्ष ठंड अच्छी पड़ी है। ठंड कम पड़ने से अब गर्म कपड़ों के स्टालों में भी ग्राहकों की भीड़ थोड़ी कम होने लगी है। कारोबारियों का कहना है कि अब ठंड बढ़ने पर ही कारोबार की रफ्तार फिर से बढ़ेगी।

अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा

अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा। इसके साथ ही बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री और पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा।

स्वेटर, जैकेट की तुलना में कंबल की हुई जबरदस्त बिक्री

गर्म कपड़ों पर इन दिनों 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। कारोबारियों का कहना है कि दिसंबर माह में स्वेटर व जैकेट की तुलना में शाल व कनटोपी की बिक्री ज्यादा हुई। कुछ संस्थानों में तो शाल का स्टाक ही खत्म हो गया था और उन्हें नया स्टाक मंगाना पड़ा। उपभोक्ताओं के लिए इन चीजों के नए व आकर्षक स्टाक भी उपलब्ध है। इन दिनों ठंड कम पड़ता देखकर कारोबारी भी नया स्टाक मंगाने से पहले थोड़ी प्रतीक्षा कर रहे है।

यह रहा न्यूनतम तापमान

रायपुर 16.5 डिग्री सेल्सियस

बिलासपुर 15.8 डिग्री सेल्सियस

अंबिकापुर 13.4 डिग्री सेल्सियस

पेंड्रा रोड 13.8 डिग्री सेल्सियस

जगदलपुर 13.0 डिग्री सेल्सियस

kgnews

Recent Posts

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

​रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक सुचारू, प्रभावी और…

18 minutes ago
रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

9 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

9 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

10 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

10 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

10 hours ago