CG : छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, 2 कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत …

कांकेर: कांकेर जिले के नेशनल हाईवे-30 पर हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के नाथिया नवागांव का है, जहां दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज कांकेर में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा। कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

इस मामले में एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि नेशनल हाईवे-30 पर दो कारों की टक्कर हुई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हैं, जिनका उपचार जारी है। फिलहाल हादसे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। घायलों के बयान के बाद ही पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।

kgnews

Recent Posts

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी मामले में GM समेत दो अधिकारी गिरफ्तार, जांच तेज

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी मामले में GM समेत दो अधिकारी गिरफ्तार, जांच तेज

दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित रूप से लौह स्क्रैप चोरी का मामला में गिरफ्तारी…

26 minutes ago

अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अतिथि…

30 minutes ago
कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बैंक फ्रॉड केस में सजा बरकरार

कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बैंक फ्रॉड केस में सजा बरकरार

दतिया दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है.…

31 minutes ago
CG : सोलह लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

CG : सोलह लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा सर्प काटने, तालाब एवं डबरी में…

1 hour ago
CG : पहुंचविहीन केन्द्रों में खाद्यान्न का अग्रिम भण्डारण

CG : पहुंचविहीन केन्द्रों में खाद्यान्न का अग्रिम भण्डारण

उत्तर बस्तर कांकेर, वर्षाकाल के दौरान पहंुचविहीन क्षेत्रों के नागरिकों को राशन की उपलब्धता सुनिश्चित…

1 hour ago