छत्तीसगढ़

CG : छत्तीसगढ़ में मौसम परिवर्तन पर आया अपडेट, 5 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट …

रायपुर. मई के पहले पखवाड़े के बाद प्रदेश में कहीं गर्मी तो कहीं तेज हवा और हल्की बारिश का दौर जारी है. बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने से 13 मई को एक-दो जगहों पर बहुत हल्की बारिश और गरज-चमक की गतिविधि की संभावना है. रायपुर में मंगलवार को तेज गर्मी पड़ी. शाम को गर्म हवाएं चलती रही. इसके कारण उमस बढ़ रही है. प्रदेश के अन्य संभागों में भी अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है. इस सप्ताह के अंत तक दक्षिण-पश्चिम मानसून शुरू होने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है. बुधवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश, बादल गरजने के साथ अंधड़ की संभावना जताई गई है.

प्रदेश में मंगलवार को मौसम शुष्क रहा. इस दौरान दुर्ग में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण बंगाल की खाड़ी का भाग, अंडमान सागर, अंडमान और निकोबार द्वीप की तरफ इस सप्ताह के अंत तक दक्षिण पश्चिम मानसून के प्रारंभ होने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है. एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है. इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 4.5 कम ऊंचाई तक विस्तारित है. इसके अगले 48 घंटे में और अधिक प्रबल होने की संभावना है. एक द्रोणिका दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश से मणिपुर तक पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और गंगेटिक पश्चिम बंगाल होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. बुधवार को एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. गरज चमक के साथ अंधड़ और बिजली गिरने के भी आसार हैं. अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि के साथ कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं जताई गई है. राजधानी रायपुर में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे. वहीं बारिश या गरज-चमक और अंधड़ चलने की चेतावनी दी गई है. पारा 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

6 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

6 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

6 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

6 hours ago