रायपुर । भारतीय मौसम विभाग रायपुर ने छत्तीसगढ़ के उत्तरी और मध्य हिस्सों में 8-9 अगस्त तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
इस दौरान सरगुजा, रायपुर, बिलासपुर, बस्तर और दुर्ग संभाग में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। विभाग ने मेघगर्जना, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) की भी चेतावनी दी है।
उत्तर छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। खासकर सरगुजा संभाग में पूर्वी उत्तर प्रदेश से लगे क्षेत्रों में चक्रवाती संचरण का प्रभाव दिख रहा है।
शनिवार तड़के शुरू हुई बारिश शाम तक जारी रही। अंबिकापुर में पिछले 24 घंटे में करीब 50 मिमी बारिश दर्ज की गई। सावन के अंतिम चरण में लगातार बारिश से खेतों में काम प्रभावित हुआ है और बाजारों में सन्नाटा छाया रहा।
CG के इन शहरों में विशेष अलर्ट
विशेष अलर्ट रायगढ़, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, राजनांदगांव, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, बिलासपुर, कोरबा, दंतेवाड़ा, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली जिलों के लिए जारी किया गया है।
रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का 'सख्त': राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी…
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन 1 करोड़ 6 लाख से अधिक बच्चों को…
खरगोन मध्य प्रदेश कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। एक…
खरसिया। खरसिया क्षेत्र में बरसात का मौसम शुरू होते ही अवैध रेत उत्खनन का मामला…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार वन, वन्यजीव और जैव विविधता…
धमतरी। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन…