छत्तीसगढ़

CG : छत्तीसगढ़ में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के कर्मचारी-अधिकारी तीन दिनों तक हड़ताल 29 से 31 दिसंबर…

रायपुर । छत्तीसगढ़ में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के कर्मचारी-अधिकारी तीन दिनों तक हड़ताल पर रहेंगे। 29 से 31 दिसंबर को प्रस्तावित “काम बंद–कलम बंद” आंदोलन को सफल बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तत्वावधान में नवा रायपुर फेडरेशन द्वारा सभी विभागों में टेबल-टू-टेबल लगातार संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आयोजित इस आंदोलन के तहत जिला शाखा नवा रायपुर द्वारा कर्मचारियों एवं अधिकारियों से प्रत्यक्ष संपर्क किया गया। इस दौरान प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने आंदोलन की तैयारियों की जानकारी लेते हुए कर्मचारियों एवं अधिकारियों को रणनीति एवं कार्ययोजना से अवगत कराया तथा एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।

संपर्क अभियान में उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने आंदोलन को सफल बनाने हेतु अपनी सहमति व्यक्त की तथा 29, 30 एवं 31 दिसंबर 2025 को नवा रायपुर स्थित समस्त शासकीय कार्यालयों में हड़ताल को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।

उक्त संपर्क अभियान में उपस्थित कर्मचारियों एवं अधिकारियों के प्रति जय कुमार साहू, अध्यक्ष संचालनालय विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ एवं संरक्षक नवा रायपुर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा आंदोलन में सहयोग हेतु आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया

इस संपर्क अभियान में प्रमुख रूप से कमल वर्मा (प्रांतीय संयोजक), जय कुमार साहू (संरक्षक नवा रायपुर फेडरेशन एवं अध्यक्ष संचालनालय विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ), संतोष कुमार वर्मा (संयोजक, नवा रायपुर), नंदलाल चौधरी (उपाध्यक्ष, राजपत्रित संघ), पी.एल. सहारा, बजरंग प्रजापति, कांति सूर्यवंशी (उप संयोजक), जागेश्वर भट्ट (अध्यक्ष, वन मुख्यालय अरण्य भवन), मीनू दास, आर.डी. मेहरा, सोनाली तिड़के (संयोजक, महिला प्रकोष्ठ), संजीत शर्मा (महासचिव), राजेश ठक्कर, कुमार वर्मा (उपाध्यक्ष), अनिल मालेकर (प्रांतीय महासचिव, कोषालयीन संघ), लोकेश वर्मा, जवाहर यादव (जिला अध्यक्ष, लिपिक संघ), जितेन्द्र बिस्वाल, आकाश त्रिपाठी (प्रवक्ता), अनिल वर्मा (मीडिया प्रभारी), महेन्द्र साहू (अध्यक्ष, वाहन चालक संघ) सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

रायपुर  रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…

10 hours ago
वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…

10 hours ago
त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…

11 hours ago
MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

भोपाल भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट "इंटरनेशनल एयरपोर्ट" के रूप में जाना जाता है। पिछले…

11 hours ago
रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री…

11 hours ago
नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

दतिया   मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।…

11 hours ago